प्राइमरी स्कूल न खोलने के फैसले के खिलाफ स्कूल संचालकों में भारी रोष

राज इंटरनेशनल स्कूल में जिला प्रधान रामपाल यादव की अध्यक्षता में हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की मीटिंग की गई I बच्चों, अभिभावकों, अध्यापकों और स्कूल संचालकों ने  कक्षा छठी  से आठवीं तक स्कूल खोलने पर शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया I सभी स्कूलों में कक्षा छठीं से 12 वीं तक 90% से ज्यादा बच्चे आ रहे हैं और कुछ स्कूलों में तो 100 प्रतिशत तक भी बच्चे आ रहे हैंI सरकार को प्राइमरी स्कूल खोलने में क्या परेशानी हैं।  सरकार ने भरोसा दिया था कि 15 फरवरी 2021 से प्राइमरी स्कूल को भी खोल दिया जाएगा। आश्वासन के बाद प्राइवेट स्कूलों ने बच्चो और अभिभावकों को मानसिक रूप से आश्वस्त भी कर दिया था। 15 फरवरी 2021 से प्राइमरी स्कूल भी खुलेंगे। अख़बार के माध्यम से यह पता चला कि 15 फरवरी 2021 से प्राइमरी स्कूल नही खुल रहे हैं। जिला प्रधान रामपाल यादव ने तुरंत प्रभाव से हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की मीटिंग बुलाने का निर्णय लिया। बैठक में विशेष रूप से प्राइमरी स्कूल को सरकार से खुलवाने के लिए विचार विमर्श किया गया। इस ढुलमुल रैवया से न सिर्फ बच्चों का नुकसान हो रहा है बल्कि अभिभावक भी स्कूलों को परेशान कर रहे हैं। अगर सरकार हमारी बात नहीं सुनती तो एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल जिला सचिवालय पर की जाएगी तथा सरकार के मंत्री व् अन्य पदाधिकारियों का घेराव कर प्रदर्शन करने का विकल्प भी खुला रहेगा। आखिरकार सभी ने एक स्वर में यह निर्णय लिया कि 19 फरवरी शुक्रवार को रेवाड़ी जिले के सभी प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। सभी संचालक संगठित हो कर अभिभावकों के साथ जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन देंगे। अन्य जिलों से भी समर्थन लेकर एक साथ शिक्षा मंत्री से मिला जाए। 20 फरवरी से कोई भी कदम उठाने में पीछे नहीं हटेंगे। इस बैठक में जिला कौरग्रुप के समस्त जिला कार्यकारिणी एवं ब्लाक अध्यक्ष उपस्थित रहे। लविंदर सिंह सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (श्री बालाजी इंटरनेशनल स्कूल), योगेश तिवारी (वाइस प्रेसिडेंट), रीना यादव (वाइस प्रेसिडेंट), सुरेश यादव (सेक्रेटरी), सुरेंदर चौहान (कोषाध्यक्ष), व् अन्य सदस्य इस मौके उपस्थित रहे। पवन चौहान (डॉन बोस्को रेवाड़ी), संदीप (पथफाइंडर कोसली), यगपाल (एसडीएस बोलनी),  मंजीत राव (राव मन्निंदर सिंह नांगल पठानी), श्री भगवान (आरपीएस कोसली), उत्तम सिंह (सरस्वती स्कूल), बिमला मलिक (हैप्पी स्कूल कोसली), राम अवतार (डॉन निलायम), सुरेंदर सिवाच (एमबीएम सतपाल दहिया (बसंत पब्लिक स्कूल), पंकज यादव (डीपीएस सनसिटी), नवल (विराट स्कूल), नरेंदर यादव (न्यू एरा स्कूल कुण्ड), रणबीर सिंह (सीआर, भारती विद्या मंदिर), सुमन यादव बिठ्वाना मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *