बलवाड़ी में कार्यक्रम का आयोजन, नांधा की मोनिका बनी रोल मॉडल

समग्र शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत रोलमॉडल कार्यक्रम का आयोजन राजकीय माध्यमिक विद्यालय बलवाड़ी खण्ड खोल में कोविड-19 की गाइड लाइन पर किया गया। विद्यालय की भावना , नोनिता , संध्या , पायल  छात्राओं ने स्वागत गीत से सभी का अभिवादन किया। स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। ग्राम नांधा की युवती मोनिका यादव सुपुत्री जसवंत सिंह यादव ने रोलमॉडल के रूप में विद्यार्थियों को प्रेरक संदेश दिया। कुमारी मोनिका यादव ने बताया कि अपने लक्ष्य को निर्धारित करके उसकी प्राप्ति के लिए शारीरिक सुखों का त्याग करना पड़ता है। मुख्याध्यापक नेमीचंद शाण्डिल्य ने बताया कि बड़े उद्देश्य के लिए छोटे सुखों की बलि देनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि मूल्य आधारित जीवन को ही सफल जीवन कहा जा सकता है। सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक जसवंत सिंह यादव ने सभी से अपने राष्ट्र के गौरव के लिए अथक परिश्रम करने पर बल दिया। सरपंच रेखा चौहान ने विद्यालय के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। एन एम कविता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रामरती ने छात्राओं को शारीरिक स्वच्छता विषयक महत्त्वपूर्ण जानकारी दी। सुरेन्द्र सिंह चौहान ने सरकारी विद्यालयों की सेहत सुधार कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी स्कूलों के प्रति आम जनमानस में विश्वास का भाव जगा है जो भविष्य में सुखद परिणाम वाला सिद्ध होगा।नांधा स्कूल के प्रभारी मुख्याध्यापक सुरेन्द्र सिंह ने  कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुये कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होते रहने से लड़कियों के प्रति समाज की सोच में सकारात्मक परिवर्तन आयेंगे।सफल मंच संचालन विज्ञानाध्यापक सोमवीर भाण्डोरिया ने किया। इस अवसर पर हाल ही में योग प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नव नियुक्त पीटीआई जय प्रकाश यादव को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रविन्द्र कुमार , ललित कुमार , रमेश कुमार,नरेश कुमार , ओमप्रकाश, भूपेंद्र सिंह , रामफल , सीता देवी , मंजू देवी , निशा चौहान , बलवन्त सिंह चौहान , सुरेन्द्र जांगड़ा , पवन कुमार आदि ने बढ़ चढ़ कर योगदान किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाली रोलमॉडल को ग्यारह सौ रुपए , एन एम और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को सातसात सौ रुपए के चैक दिये गये। इस अवसर पर जसवंत सिंह यादव ने सभी विद्यार्थियों को पैन वितरित किए तथा ग्यारह सौ रुपए नकद पुरस्कार भी दिये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *