बसों की उचित व्यवस्था की मांग को लेकर 13 गांवों के लोग जीएम से मिले

नांगल चौधरी से नारनौल  वाया कारोता दौगंलीकमानियाछापड़ा बीबीपुर रूट पर बसों की उचित व्यवस्था करने की मांग को लेकर 13 गांवों के लोगों ने महाप्रबंधक से गुहार लगाई l पवन दौगंली भारतीय ने बताया कि लोग डाउन के बाद से इस रूट पर सरकारी बसों की बहुत बुरी स्थिति है जिसके कारण इस रूट के लाखों लोगों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है l उन्होंने मांग की कि कम से कम 4 से 5 फेरे बस के लगाने की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके lइस समस्या का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए ताकि लोगों को बस सुविधा का फायदा मिल सके l इस अवसर पर चेयरमैन अमर सिंह कमानिया, सरपंच प्रतिनिधि करण सिंह कमानिया, चौधरी कुल्डा राम, विद्यानंद, रण सिंह, कमल सिंह, रामफल, कैलाश नांगल श्यालू , डा. विनोद कमानिया आदि लोग उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *