रेवाड़ी- रोहतक रेल लाइन पर चार घंटे देकर किसान संगठनों ने जताया रोष

संयुक्त किसान मोर्चे के संयुक्त घटक भारतीय किसान यूनियन(चढूनी),जय किसान आंदोलन,एवम आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के सांझा आह्वान पर रेवाड़ी रोहतक रेलवे ट्रैक पर दिन में 12 बजे से साय 4 बजे तक किसानों एवम मजदूरों ने  धरना देकर अपना रोष जताया। साथ ही  केंद्र सरकार को तीनों काले कृषि कानून रद्द करने एवम एम एस पी को कानूनी रूप देने की अपनी दोनों मांगे अविलंब मान लिए जाने की चेतावनी देते हुए अन्नदाताओं के किसान आंदोलन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। रेल रोको अभियान के समर्थन में गांव पालावास, गांव गंगाचया जाट ,रोजुवास गांव आदि के किसानों ने भी पालावास रेल ट्रैक पर धरना प्रदर्शन में भाग लिया। आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन रेवाड़ी के जिला सचिव किसान नेता रामकुमार निमोठ, अमर सिंह राजपुरा,जय किसान आंदोलन रेवाड़ी के अध्यक्ष मास्टर धर्म सिंह,कप्तान जगदीश ढाणी सांतो,अभय सिंह,तोताराम आहलियावास,मूलचंद दिल्ली,भारतीय किसान यूनियन(चढूनी)के रेवाड़ी जिला प्रधान समे सिंह,जिला उप प्रधान कुलदीप सिंह भुड़पुर, बावल ब्लाक प्रधान जगदीश गुजर,रेवाड़ी ब्लाक प्रधान चुन्नी लाल,कोसली ब्लाक प्रधान सवाचन्द नम्बरदार , गांव पालहवास से एडवोकेट उमेश यादव,कमल यादव,रोहित यादव,रोजहुवास से बलवान पूर्व सरपंच,हंसराज पुनिया,बलवान सिंह,किशनगढ़ से दीप चंद,गूगन सिंह उर्फ राजकुमार, आदि अनेक किसानों ने भाग लिया 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *