बीकानेर स्कूल में पढ़े भारत बढ़े भारत कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता का आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार *पढ़े भारत बढ़े भारत* कार्यक्रम के तहत विभिन्न  प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम प्रभारी अध्यापक मुकेश कुमार  ने बताया कि  विद्यालय स्तर पर आयोजित  प्रतियोगिताओं में  कक्षा 6-8 के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पढ़े भारत बढ़े भारत कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन व लेखन कौशल का विकास करना तथा  भाषा के प्रति  रुचि पैदा करना है।

हिंदी अध्यापिका मंजू लता की देखरेख में संपन्न करवाई गई  विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि हिंदी भाषा की  डिबेट प्रतियोगिता में मानसी, गुंजन व तन्नू की टीम । वर्तनी प्रतियोगिता में करिश्मा , खुशी व चांदनी की टीम।  कहानी लेखन में अंजलि , भारत व  चंचल की टीम अव्वल रही। वहीं अंग्रेजी भाषा के  स्पेल बी कंपिटीशन में चंचल,  पूर्वी,  क्रिश की टीम  तथा क्विज ऑन टेंसेस में कीर्ति शर्मा, अमित  व साक्षी की टीम ने बाजी मारी। मौलिक मुख्याध्यापक राजबीर दलाल ने  सराहनीय प्रदर्शन  करने वाले  विद्यार्थियों शुभकामनाए देते हुए  खंड स्तर पर  होने वाली प्रतियोगिताओं में और बेहतर करने हेतु  प्रेरित किया।इस अवसर पर प्रवक्ता रतन कुमार ,हर्ष कुमार ,बालकृष्ण, रविंद्र कुमार ,नरेंद्र सिंह, प्रिया आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *