बीकानेर स्कूल में वर्ल्ड रेडियो डे पर कोकिला सरोजिनी नायडू के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित

 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में शुक्रवार *वर्ल्ड रेडियो डे भारत कोकिला सरोजिनी नायडू* के जन्मदिन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हुसैनपुर रेवाड़ी से  निरीक्षण हेतु पधारे वरिष्ठ प्रवक्ता राकेश शर्मा ने की। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थीओ से अनुशासन में रहकर , समय का सदुपयोग करते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रवक्ता हर्ष कुमार ने अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अब्राहम लिंकन का जन्म 12 फरवरी 1809 को हुआ।  उन्होंने अमेरिका को उसके सबसे बड़े संकट गृह युद्ध से पार लगाया तथा अमेरिका में दास प्रथा के अंत का श्रेय भी अब्राहिम लिंकन को ही जाता है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए  अध्यापक मुकेश कुमार ने  भारत कोकिला सरोजिनी नायडू के जीवन परिचय पर प्रकाश  डालते हुए बताया कि उनका जन्म 13 फरवरी 1879 को हैदराबाद में हुआ। उन्होंने भारतीय समाज में फैली कुरीतियों के लिए  भारतीय महिलाओं को जागृत किया उन्होंने स्वतंत्रता के लिए विभिन्न आंदोलनों  में भी सहयोग किया। वे  स्वतंत्र भारत की पहली महिला राज्यपाल बनी। कार्यक्रम प्रभारी सामाजिक अध्यान अध्यापक रविंद्र कुमार सैनी की अगुवाई में विद्यालय स्तर पर  भारत कोकिला सरोजिनी नायडू अब्राहम लिंकन के जीवन पर आधारित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा वर्ग 9 से 10 वर्ग में शिल्पा, साक्षी और मनीष ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही वर्ग 6 से 8 में पूर्वी , नेहा चंचल ने क्रमशः प्रथम , द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किए। प्राचार्य मनोज कुमार ने  विजेताओं को  सम्मानित करते हुए  सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता रतन कुमार, मौलिक मुख्याध्यापक राजवीर दलाल, बाल कृष्ण यादवबलराज सिंह , मंजू लता प्रिया आदि ने भी अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *