भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन संबंधित केंद्रीय श्रमिक संगठन एआई यूटीयूसी के तत्वाधान में भवन निर्माण मजदूरों की समस्याओं को लेकर यूनियन के जिला प्रधान अमृतलाल के नेतृत्व में नेहरू पार्क से सचिवालय तक प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों को डीवाई ओ के जिला प्रधान नरेश कुमार, भवन निर्माण मजदूर नेता नंदलाल हंसराम ने संबोधित किया। भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन हरियाणा के प्रधान कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा की हरियाणा सरकार ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को 5000 एकमुश्त राशि इस कोरोना महामारी में देने का फैसला लिया है। कामरेड सिंह ने कहा कि यह राशि बहुत कम है, कम से कम 10000 भवन निर्माण मजदूरों समेत समाज के अन्य गरीब तबकों को दिया जाए और साथ में राशन सब्जी दाल जैसी मूलभूत जरूरत की चीजें उपलब्ध करवाए जाएं। कोविड-19 महामारी के कारण दिहाड़ी मजदूरी करने वाले, , फुटपाथ पर बैठकर मोची एवं छोटा मोटा सामान बेचने वाले , रेहड़ी–पटरी वाले, घरेलू नौकर समेत अंनगणित नागरिकों के जीवन मैं गहरा आर्थिक संकट पैदा हो गया है। महंगाई आसमान छू रही है, ऐसी हालत में 5000 एकदम ना काफी है