श्री दिगंबर जैन पंचायत कमेटी चुनाव में पदम कुमार जैन बने प्रधान

रणघोष अपडेट. रेवाड़ी

श्री दिगम्बर जैन पंचायत रेवाड़ी की पांच पदाधिकारियों कमेटी के चुनाव शुक्रवार  सर्वसम्मति से सम्पन्न हो गए। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में पदम कुमार जैन बजाज को प्रधान, सुरेन्द्र कुमार जैन सर्राफ को उपप्रधान, राहुल जैन को महासचिव, नरेन्द्र जैन को कोषाध्यक्ष सतीश कुमार जैन को सहसचिव चुनाव गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण समारोह 27 जून को प्रात: 10 बजे श्री 1008 चन्द्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर जी कुआं वाला जैनपुरी रेवाड़ी में आयोजित होगा।  नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बताया कि चुनाव के लिए 27 जून को मतदान होना था, किन्तु अब चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हो गए है। इसलिए अब 27 जून को मतदान नही होगा अपितु नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह आयोजित होगा। सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए चुनाव पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि कहा समाज ने उन्हे जो जिम्मेदारी सौंपी है, वे उसका पूरी निष्ठा जिम्मेवारी के साथ निहर्वन करेंगे तथा लगातार समाज के उत्थान के लिए प्रयासरत रहेंगे।  सर्वसम्मति से चुनाव कराने में बतौर चुनाव अधिकारी राजेन्द्र कुमार जैन, कैलाश चंद जैन, राजेश जैन सतीश जैन की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *