भाजपा जिला अध्यक्ष ने एक जरूरतमंद को उपलब्ध कराया ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर

देश में जहां कोरोना संक्रमण ने हालात बिगाड़ रखे हैं तो वहीं बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार भी काफी चिंतित हैं. जिले में कोरोना संक्रमण के मरीजों को बेहतर उपचार मिले इसको लेकर प्रदेश भाजपा ने 7ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर  जिला भाजपा कार्यालय को सौंपे थे। भाजपा जिला अध्यक्ष  हुक्म चन्द यादव ने बताया कि आज एक जरूरतमंद जिसको ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर  की जरूरत थी, उसने जब भाजपा जिला अध्यक्ष से संपर्क किया तो  जिला अध्यक्ष ने तुरंत ही उसे ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर सौप दिया। उसने भाजपा व भाजपा जिले अध्यक्ष के इस कार्य की सराहना की।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया की  भाजपा सेवा संगठन के तहत पहले से ही जनसेवा में लगी हुई है। जरूरतमंदों के लिए चाहे मास्क सनेटाइजर बांटने की बात  हो या फिर सेवा रसोई के माध्यम से भोजन उपलब्ध करवाना हो , भाजपा हमेशा आगे रही है। अब इस कड़ी में जरूरतमंदों के लिए ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर उपलब्ध करवाना भी आ गया। इसका संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता बलजीत यादव को बनाया  है। बलजीत यादव ने कहा की जिन्हे भी ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर  की जरूरत है वो नंबर 70 15 60 68 69 पर कॉल कर के अपने लिए ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर बुक करवा सकता है। उन्होंने कहा की भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस मुश्किल घड़ी में आम जन के सहयोग के लिए  हर समय खड़ा है। इस मौके पर बीकानेर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल छाबड़ी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *