भाजपा महिला मोर्चा की जिलावार ऑनलाईन बैठक में अनेक मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव बडख़ल की विधायक सीमा त्रिखा ने कोरोना से बचाव सरकार की नीतियों की जानकारी दी


  भाजपा महिला मोर्चा की ओर से शुरू की गई ऑनलाईन बैठक में सोमवार फरीदाबाद जिले की महिला पदाधिकारियों से विभिन्न मुद्दों को लेकर विचारविमर्श हुआ। प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष राजबाला सरदाना की ओर से महिला पदाधिकारियों का परिचय करवाया गया। बैठक में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिलामोर्चा हरियाणा की प्रभारी संतोष यादव बडख़ल की विधायक सीमा त्रिखा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नीरा तोमर ने केद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से संचालत की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। संतोष यादव ने कहा कि कोरोना महामारी ने भले ही पूरी मानवजाति को हिलाकर रख दिया है लेकिन केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से सही समय पर जो बंदोबस्त किये गये वे राहत भरे साबत हुये। अस्पतालों में बढाये गए बैड, ऑकसीजन सिलेंडर,वेंटिलेटर सहित अन्य उपकरणों से मरीजों को सुविधा मिली। सरकार ने बीपीएल जरूरतमंद लोगों को कोरोना के फ्री ईलाज एवं राहत राशी का ऐलान किया जो फायदेमंद साबित हुई। बिमारी का ग्राफ धीरेधीरे डाऊन रहा है। जिससे कर्मचारी एवं व्यापारी सभी सुकुन महसूस करने लगे हैं।  बडख़ल विधानसभा की विधायक सीमा त्रिखा ने कोरोना टीकाकरण की महत्वता को समझते हुये उसकी जागरूकता पर जोर दिया। प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया कि इस प्रकार के सुरक्षा कवच  को अपनाकर हम एवं अपने परिवार को करोना महामारी से सुरक्षित रह सकते हैं। बैठक में भाजपा हरियाणा की प्रदेश सचिव रेनू भाटिया,उपाध्यक्ष परवीन जोशी,कुसुम महाजन,राकेश मलिक,राज राणा बालियान,पुनीता झा, भारती भाकुनी,सुनीता बघेल हाजिर थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *