भारत बंद के बीच दिल्ली की सीमाओं पर तगड़ा जाम, शंभू बॉर्डर पर किसान की मौत

 किसान संगठनों ने 16 फरवरी यानी आज भारत बंद का आह्वान किया है। एमएसपी की गारंटी के साथ 11 अन्य मांगों को लेकर किसान एक बार फिर आंदोलन कर रहे हैं। आज का भारत बंद सुबह 6 बजे से शाम के 4 बजे तक चलेगा। इससे पहले किसान पंजाब में कई जगहों पर ट्रेन की पटरियों पर बैठे रहे। किसानों के इस आंदोलन की वजह से रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। जानकारी के मुताबिक 6 ट्रेनों को लुधियाना-साहनेवाल-चंडीगढ़ रूट पर डायवर्ट कर दिया गया है। दिल्ली की सीमाओं पर जाम देखा जा रहा है। गाजीपुर बॉर्डर पर भी वाहनों की लंबी कतारें हैं। 

यह देशव्यापी हड़ताल संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने बुलाई है जिसका नाम ‘ग्रामीण भारत बंद’ दिया गाय है। इसमें ग्रामीण इलाकों में औद्योगिक कामकाज बंद रहेगा। कई जगहों पर राजमार्ग बाधित हो सकते हैं। वहीं एंबुलेंस, शादी वाले वाहनो और परीक्षा देने जा रहे छात्रों को नहीं रोका जाएगा।