मनोहर सरकार की करनी व कथनी में कोई अंतर नहीं : लक्ष्मण सिंह

रणघोष अपडेट. कोसली


कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। सरकार जनता से जो वायदा करती है, उसे पूरा करके दिखाती है। भाजपा विधायक शुक्रवार को नाहड मार्ग पर स्थित कैंप कार्यालय में ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के तुरंत समाधान के निर्देश भी दिए। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के छह  वर्ष बेमिसाल रहे हैं। सरकार ने इस दौरान इतने विकास कार्य किए हैं, जो पूर्व की सरकारें नहीं करा पाई। उन्होंने दोहराया कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार जनता से झूठे वायदे नहीं, बल्कि जनता की मांग पर जो घोषणाएं की हैं, उन्हें पूरा करके जनता को लाभ पहुंचाने में विश्वास रखती है। सरकार की सोच है कि जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच पाए। इसी सोच के साथ सरकार विकास परियोजनाओं को बढावा देते हुए विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार का दिन कोसली क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान के लिए निर्धारित किया गया है। उनका प्रयास है कि आमजन की समस्या का जल्द समाधान हो, ताकि क्षेत्र समस्याविहीन हो सके। इस बीच वरिष्ठ भाजपा नेता  डॉ सुभाष यादव को पार्टी का जिला सचिव बनाये जाने पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो  कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान देती है। उन्होंने कहा कि डॉ सुभाष को सचिव पद पर नियुक्त कर उन्हें पूरा मान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *