महर्षि दयानंद का 197 वी जंयती महोत्सव 7 को रेवाड़ी में, देशभर से आएंगे अनेक विद्धान

महर्षि दयानंद का 197 वीं जयंती महोत्सव 7 मार्च को वेदप्रचार मंडल एवं समस्त आर्य समाज के तत्वावधान में  शहर दिल्ली रोड स्थित स्वामी सोमानंद जी की तपस्थली वैदिक आश्रम में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में देशभर से अनेक विद्धान शिरकत करेंगे। जिसमें विशेष तौर से वेदप्रचार मंडल एवं संचालक गौशाला स्वामी जीवानंद जी नैष्ठिक, हरियाणा आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष मास्टर रामपाल एवं समस्त कार्यकारिणी,  श्रीमती ऊषा आर्या प्रसिद्ध भजनोपदेशिका रेवाड़ी, गुरुकुल जसात के संचालक डॉ. रवि आर्य चौहान, गुरुकुल घासेड़ा आचार्य सत्यव्रत आर्या, कन्या गुरुकुल दाधिया की आचार्या प्रेमलता, हरि सिंह तिनकी रूडी, आर्य भारती भजनो परिषद के राष्ट्रीय सचिव नरेशदत, स्वामी गणेशानंद, सच्चीदानंद  मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहेंगे। मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय निर्माण पार्टी के संस्थापक ठाकुर विक्रम सिंह, विशिष्ट अतिथि आर्य गुरुकुल खानपुर के आचार्य प्रद्युम्न शिरकत करेंगे। एक दिन चलने वाले महोत्सव में सुबह 8 बजे हवन यज्ञ, 9 से 12 बजे तक भजन प्रवचन, उसके बाद भोजन एवं दोपहर एक बजे से शाम 5 बजे तक भजन प्रवचन होंगे। स्वागत कर्ता के तोर पर पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास, वैदिक आश्रम समिति के  प्रबंधक एवं महासचिव विजय नारायण आर्य उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *