महाशिवरात्रि पर ग्राम नठेडा से हुई होली गायन महोत्सव की हुई शुरुआत

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीरकुमार यादव ने किया होली गायकों का सम्मान


कोसली क्षेत्र के गांवों का प्रसिद्ध होली गायन महोत्सव मनाया जाता है जिसकी शुरुआत महाशिवरात्रि को ग्राम नठेड़ा से शुरू होती है।  इसके पश्चात हर गांव में रोज होली गायन टोली जाती है और अंत में कोसली गांव में बाबा मुक्तेश्वर पुरी के चबूतरे पर धुलण्डी  वाले दिन इसका समापन होता है । शुक्रवार को नठेड़ा ग्राम में इसकी शुरुआत की गई 

इस महोत्सव में 14 गांव के होली गायन की टोली ने हिस्सा लिया जिन्होंने विभिन्न विषयों पर अपने गायन कौशल का जौहर दिखाया । इसमें मुख्य अतिथि  भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने हिस्सा लिया।

उन्होंने आए हुए सभी गायक कलाकारों का स्वागत व हृदय से धन्यवाद दिया और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेज कर रखने वाले हैं ,इस प्रकार के आयोजन हमारी पुरातन संस्कृति से जोड़कर रखते हैं इस प्रकार के आयोजन से सामाजिक बुराइयों से हम लड़ सकते हैं औऱ उनको दूर किया जा सकता है ,इसके साथ साथ इस प्रकार के आयोजन से आपसी भाईचारे का संदेश भी जाता है ।

गायन के पश्चात आए कलाकारों को गुड़ की भेली व पारितोषिक देकर सम्मान किया गया । इस आयोजन में मुख्य रूप से कोसली, नठेड़ा, दड़ौली फतेहपुरी, बालधन खुर्द, कोटिया, बास बिटोड़ी, कारोली,कान्हड़वास,, जाहिदपुर, झाडोदा,जुड्ड़ी, गुगोड, भुरथला गांवो को गायन टोलियो ने हिस्सा लिया ।