महिला दिवस के अवसर पर रेवाड़ी मंडल महिलाओं एवं बालिकाओं का होगा सम्मान

भाजपा रेवाड़ी मंडल के अध्यक्ष दीपक मंगला की अध्यक्षता में आगामी महिला दिवस के विषय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में महिलाओं के द्वारा निभाई जा रही विभिन्न भूमिकाओं पर चर्चा की गई। दीपक मंगला ने बताया कि आज देश की प्रत्येक महिला हर गतिविधि में बढ़चढ़ कर भाग ले रही है। आज वो अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो रही है। उन्होंने आगे बताया कि आगामी 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर रेवाड़ी मंडल की सीनियर सिटीजन महिलाओं तथा उन लड़कियों का सम्मान समारोह किया जाएगा जिन्होंने विशेष उपलब्धि हासिल की है।

इस बैठक में रेवाड़ी मंडल के भाजपा अध्यक्ष दीपक मंगला के साथ भाजपा रेवाड़ी मंडल के उपाध्यक्ष कैलाश चंद जांगिड़, कृष्ण कुमार कौशिक, जयमाला कौशिक, महेश स्वामी, महामंत्री- संजय चौहान, दीपक नहाड़िया, सचिव- गिरीश सिंगला, तिलक गौड़, रोशन लाल, सुरेखा धींगड़ा, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, IT सेल के दीपक ठाकुर, मीडिया प्रभारी एडवोकेट राजेश कुमार सैनी, भाजपा   रेवाड़ी मंडल के सदस्य जगमोहन अग्रवाल, मीनू गुलाटी, प्रेमराज,  नंद लाल धींगड़ा, उर्मिला, रेखा, सुमन लता,निहाल सिंह, प्रवीण कुमार, नीलांबर जैमिनी, आदि उपस्थिति रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *