मिक्सपैथी से मरीजों के स्वास्थ्य को होगा खतरा, डॉक्टरों ने जताया विरोध

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने शुक्रवार को हड़ताल कर प्रदर्शन करते हुए अपना रोष जताया। एसोसिएशन का कहना है कि भारतीय व्यवस्था में आयुर्वेद का विशेष महत्व है। आईएमए सदस्य डॉ. सीमा मित्तल, डॉ. जीडी मित्तल ने कहा कि  आवश्यकता तो इसकी गहराई मे अध्यन की है मगर यहां उल्टी गंगा बह रही है. क्या जरुरत है खिचड़ी बनाने की। सरकार को चाहिए की आवश्यकता अनुसार पाठ्यक्रम की सीट बढ़ा दे। अलग पाठ्यक्रम की गरिमा बनाये रखे। सर्जिकल पाठक्रम की  मात्रा बढ़ाये। यह सुनियोजित योजना के तहत भारतीय चिकित्सा प्रणाली जो पूरे विश्व में प्रसिद्ध है उसे कमजोर करने की साजिश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *