मिस्त्री और उनके सह यात्री ने नहीं बांधी थी सीट बेल्ट, वाहन की रफ्तार थी तेज: पुलिस

 रणघोष अपडेट. देशभर


कार दुर्घटना में मारे गए टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री और एक सह-यात्री ने सीट बेल्ट नहीं पहनी हुई थी, और अधिक गति और चालक द्वारा “निर्णय की त्रुटि” के कारण दुर्घटना हुई। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया लग्जरी कार की रफ्तार तेज थी जब रविवार दोपहर यह दुर्घटना हुई।अधिकारी ने रविवार रात कहा कि मर्सिडीज कार ने मुंबई से 120 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के पालघर जिले में चरोटी चेक पोस्ट को पार करने के बाद सिर्फ नौ मिनट में 20 किमी की दूरी तय की। कार सूर्या नदी पर बने पुल पर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई, जिससे मिस्त्री (54) और जहांगीर पंडोले की मौके पर ही मौत हो गई। मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे जब दोपहर 2.30 बजे यह हादसा हुआ। कार को मुंबई की स्त्री रोग विशेषज्ञ अनाहिता पंडोले (55) चला रही थीं। हादसे में वह और उसकी डेरियस पंडोले (60) गंभीर रूप से घायल हो गईं। अधिकारी ने कहा, “प्रारंभिक जांच के अनुसार, तेज गति और निर्णय की त्रुटि के कारण कार दुर्घटना हुई। दोनों मृतकों ने सीट बेल्ट नहीं पहनी हुई थी।”उन्होंने कहा, “चारोटी चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरों द्वारा कैप्चर किए गए फुटेज का विश्लेषण करते हुए, पालघर पुलिस ने पाया कि कार दोपहर 2.21 बजे चेक पोस्ट को पार कर गई थी और दुर्घटना 20 किमी आगे (मुंबई की दिशा में) हुई।”अधिकारी ने कहा कि इससे पता चलता है कि कार ने केवल नौ मिनट में 20 किमी (चेक पोस्ट से) की दूरी तय की, दुर्घटना दोपहर 2.30 बजे सूर्य नदी पुल पर हुई। पिछली सीटों पर मिस्त्री और जहांगीर पंडोले थे। पुलिस ने कहा कि डेरियस पंडोले आगे की सीट पर थे और उनकी पत्नी अनाहिता पंडोले ड्राइवर सीट पर थीं।एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा था कि एक महिला कार चला रही थी और उसने बाईं ओर से एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण खो दिया और सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। अधिकारी ने बताया कि मिस्त्री और जहांगीर पंडोले के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल भेज दिया गया है।जहांगीर पंडोले टाटा समूह की कंपनियों के पूर्व स्वतंत्र निदेशक डेरियस पंडोले के भाई थे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, जिनके पास गृह विभाग है, उन्होंने पुलिस से दुर्घटना की विस्तृत जांच करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *