यह कानून भारत को खतरे में डाल देगा, एकजुट होकर किसान के साथ खड़ा हो जाए

 कृषि के 3 काले कानूनों के विरोध में गंगायचा जाट टोल पर धरने पर बैठे किसानों को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव व विधायक चिरंजीव राव ने पंहूच अपना समर्थन देते हुए कहा कि हम तन–मन–धन से किसान भाईयों के साथ हैं। जब और जहां भी हमारी जरूरत पडेगी हम आपके साथ खडे मिलेंगे। कैप्टेन अजय सिंह और विधायक चिरंजीव राव ने किसान संघर्ष समिति की आर्थिक मदद भी की। कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि यह आंदोलन पूरे देश की जनता का है। जिसका बीडा किसान भाईयों ने उठा रखा है। यदि ये 3 कानून लागू हो गए तो हर बार की तरह सबसे ज्यादा गरीब आदमी को मार पडेगी। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने कांग्रेस सरकार में खाद्द आपूर्ति बिल पास किया था, जिसके तहत उन्होंने वादा किया था कि देश का कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा नही मरेगा। इसी कडी में हर गरीब आदमी को सस्ता राशन मिलता है। लेकिन यदि ये काले कानून लागू हो गए तो बडे पूंजीपति, किसान भाईयों से सस्ते दामों में खरीद कर आम आदमी को महंगा बेचा जाएगा। इसलिए अभी समय है इस आंदोलन को तेज किया जाए ताकि आने वाली पीढियां सुरक्षित रहें। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि नए कानून के हिसाब से स्टॉक करने की कोई लिमिट नही रहेगी जिसके चलते बडे पूंजीपति लोग सारा अनाज स्टॉक कर लेगें और बाद में मंहगे दामों पर बेचेगें। इतना ही नही किसानो को अपनी जमीन बडे पंूजीपतियों को कॉंटेक्ट पर देनी पडेगी। यदि किसानों को कोई समस्या होगी तो उसके लिए किसान भाई कोर्ट का सहारा भी नही ले पाएगें। यादव ने कहा कि न्यायालय ने जो कमेटी बनाई थी उसके सदस्य भी स्वयं ही कमेटी छोडकर चले गए। क्योंकि उनको पता है कि कृषि कानून किसी भी तरह से किसान भाईयों के पक्ष में नही है। चिरंजीव राव ने कहा कि जय जवान–जय किसान का नारा है। हमारे दक्षिणी हरियाणा को जवानों की खान कहा जाता है। हमारे दक्षिणी हरियाणा से लाखों लोगों ने देश की सेवा सीमा पर की है। जब हमारे जवान इतने आगे हैं तो फिर किसान पीछे क्यों रह रहे हैं। इसलिए मेरी सभी किसान भाईयों से अपील है कि दक्षिणी हरियाणा के सभी लोग आगे आए और आंदोलन को तेज करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *