यह कोई किसान आंदोलन ना होकर एक सिलेक्टिव आंदोलन है: ओमप्रकाश धनखड़

भारतीय जनता पार्टी रेवाड़ी की जिला कार्यकारिणी बैठक ज़िला अध्यक्ष हुकमचंद यादव की अध्यक्षता में स्काई वर्ल्ड स्कूल रेवाड़ी में हुई I बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़  मुख्य वक्ता, हरियाणा सरकार में खेल मंत्री संदीप सिंह , भाजपा रेवाड़ी के प्रभारी   पूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशीविधायक लक्ष्मण यादव, वीर कुमार यादव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, रेवाड़ी विधानसभा से प्रत्याशी सुनील मूसेपुर मुख्य तौर पर उपस्थित रहे I पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि वर्तमान में चल रहे तथाकथित किसान आंदोलन को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह कोई किसान आंदोलन ना होकर एक सिलेक्टिव आंदोलन है, जो विपक्षी पार्टियों के द्वारा पूर्ण रूप से संचालित है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आंदोलन केवल भाजपाजजपा सरकार के विरोध मात्र के लिए है, जबकि वास्तविकता में हरियाणा प्रदेश किसान हित की योजनाओं को लागू करने के मामले में पूरे देश का प्रथम राज्य है। आंकड़ों का हवाला देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में आंदोलन कर रहे पंजाब के लोगों को सबसे पहले अपने यहां किसान हित की योजनाएं लागू करवानी चाहिए। पंजाब में किसानों से गन्ना 320 रुपये प्रति क्विंटल लिया जा रहा है जबकि हरियाणा में गन्ने की खरीद 350 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से होती है। इसी प्रकार से पंजाब में आपदा प्रबंधन के तहत 8000 रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा किसानों को दिया जाता है जबकि हरियाणा में यह मुआवजा राशि 12000 रुपये प्रति एकड़ है। पंजाब में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का सही से क्रियान्वयन नहीं होने के चलते वहां के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है जबकि हरियाणा के किसानों को अब तक बीमा योजना के तहत कई हजार करोड़ रुपए आवंटित किए जा चुके हैं। इसलिए पंजाब के लोग जो हरियाणा में आंदोलन कर रहे हैं, उन्हें सबसे पहले अपने राज्य में किसानों को उनका हक दिलवाने के लिए आंदोलन करना चाहिए। इसी प्रकार से पड़ोसी राज्य राजस्थान में फसल खरीद कार्य की तुलना करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान मैं किसानों का बाजरा 1150 रुपये के भाव पर खरीदा जाता है जबकि हरियाणा में बाजरा का सर्वाधिक भाव यानी 2150 रुपए किसानों को दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आंदोलन हरियाणा के बजाय पंजाब राजस्थान में होना चाहिए, जहां कृषि क्षेत्र के कुप्रबंधन और सरकार की गलत नीतियों की वजह से किसान लगातार बर्बादी की ओर जा रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वास्तव में यह किसान का आंदोलन ना होकर वामपंथी दल और कांग्रेस पार्टी द्वारा संचालित आंदोलन है। उन्होंने अनुरोध किया कि ये पार्टियां आंदोलन में अपने पार्टी के झंडों के साथ शामिल हो ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। एक प्रश्न के उत्तर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर वे विपक्ष में रहते हुए आंदोलन करते थे, उनमें से अधिकतर मुद्दों का समाधान भाजपा की सरकार बनने के बाद किया गया है। आज किसानों को उनकी फसलों का बेहतर दाम मिल रहा है। प्रदेश में कृषि जोखिम मुक्त हुई है क्योंकि फसल बीमा योजना के साथसाथ भावांतर भरपाई जैसी योजना को प्रदेश में सफलतापूर्वक लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि खेती के साथसाथ पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए भी हरियाणा सरकार निरंतर प्रयासरत है और इसी दिशा में गौ संरक्षण एवं गौ संवर्धन के लिए ऐसी तकनीक पर कार्य आरंभ कर दिया गया है जिसमें बेहतर नस्ल की बछिया पैदा होंगी। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव, सह प्रवक्ता वंदना पोपली, किसान मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपाल यादव, सफाई आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार,पूर्व मंत्री विक्रम ठेकेदारप्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सिंहराम, महामंत्री यशवंत भारद्वाज, ईश्वर चनेजा, भाजपा ज़िला मीडिया प्रभारी विजेंद्र यादव,आईटी प्रमुख नवीन शर्मा , सत्यदेव यादव, दयानंद बेरली मंडल अध्यक्ष, इंदर राव जाटूसाना मंडल अध्यक्ष, राकेश कुमार डहीना मंडल अध्यक्ष, सरदार सिंह नाहड़ मंडल अध्यक्ष, अमरजीत सिंह बावल मंडल अध्यक्ष, राजपाल शर्मा गढ़ी बोलनी मंडल अध्यक्ष, जितेंद्र कुमार खोल मंडल अध्यक्ष, मनोज कुमार धारूहेड़ा मंडल, दीपक मंगला रेवाड़ी,बाबूलाल धावड़ी बीकानेर, सभी जिला के पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष सहित अन्य नेता पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

One thought on “यह कोई किसान आंदोलन ना होकर एक सिलेक्टिव आंदोलन है: ओमप्रकाश धनखड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *