यह विडियो अधिकारियों के दावों को बेनकाब कर देगी

नगर परिषद में अधिकारी– कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त, सड़कों पर आवारा पशुओं का आंतक, युवक पर जान लेवा हमला


– यह  है शहर का असली विकास 

[videopress 1acFakzd]

रणघोष अपडेट. रेवाड़ी

शहर के सेक्टर चार में मंगलवार दोपहर  मकान नंबर 318 के सामने, माडल टाउन थाना रोड पर आवारा पशुओं के झुंड ने एक युवक पर हमला कर दिया। संयोगवश एक वाहन चालक एवं आस पास के लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए युवक की जान बचाईं। यह विडियो बताती है कि शहर की व्यवस्था पूरी तरह से राम भरोसे है। नगर परिषद में अधिकारी से लेकर कर्मचारी भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। उनके खिलाफ जांच चल रही है। वे खुद को बचाने में लगे हुए हैं। गौर करने लायक बात यह है कि शहर को आवारा पशुओं से मुक्त कराने के लिए नप लाखों रुपए खर्च कर चुकी है। कागजों में झूठी वाही वाही लूटने के लिए आवारा पशुओं से मुक्त होने का दावा भी कर चुकी है। इन आवारा पशुओं की वजह से 5 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यह विडियो यह बताती है कि शहर में अब सड़कों पर बाहर निकलना भी खतरे से खाली नहीं है विशेष तौर से छोटे बच्चे एवं महिलाओं के लिए। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *