रणघोष की सीधी सपाट बात

कोसली की तिरंगा यात्रा को नेताओं ने शक्तिप्रदर्शन बना दिया, यह कैसी देशभक्ति


रणघोष खास. कोसली से


14 अगस्त को कोसली में निकाली गई तिरंगा यात्रा कई वजहों से सफल रही। पहली भीड़ के लिहाज से। दूसरा शक्तिप्रदर्शन के हिसाब से। तीसरा शहीद स्मारक पर क्षेत्र के दो दिग्गज नेताओं की आपसी भिड़ंत। कई बार कैमरे में बने रहने का चस्का भी उलटा पड़ जाता है। वहीं हुआ कोसली विधायक लक्ष्मण यादव कैमरे में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के बराबर में सही पोजीशन नहीं ले पा रहे थे। पूर्व मंत्री विक्रम यादव रोडा बने हुए थे। यहीं वो पल था जिसे   कैमरे में कैद होना था। ऐसी स्थिति में विधायक लक्ष्मण यादव ने माइट इज राइट वाला फार्मूला अपनाकर विक्रम यादव को किसी तरह पीछे धकेल दिया। विक्रम यादव कुछ समझ पाते कैमरा अपना काम कर चुके थे। दोनों की जड़ में खड़े सबकुछ देख रहे प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ असहज हो गए। जल्द ही निकलना बेहतर समझा। यहां विधायक ने उन्हें वापस बुलाया और माल्यार्पण की अधूरी रस्म को पूरा करने को कहा तब तक प्रदेश अध्यक्ष का दिमाग इधर उधर हो चुका था। उन्होंने माल्यार्पण की तो वहां जगह नहीं मिली। थोड़ी सी दूर से माल्यार्पण को हलकी सी लहरा कर शहीदों के चरणों में पहुंचा नमन किया। यह सबकुछ भी कैमरे में कैद हो गया। विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। जिसका जो बस चला उसी हिसाब से विडियो की अपने अंदाज में स्क्रिप्ट लिख दी। किसी ने लिखा कि भाजपा अध्यक्ष ने शहीदों का अपमान किया। भला कोई पूछे इतनी दूर से आकर कोसली में पद यात्रा व नारेबाजी करने के बाद भला कोई नेता शहीद के स्मारक पर आकर शहीदों का अपमान करेगा। साफ सुधरी बात है ऐसी भीड़, मौजूदा परिस्थिति में अगर शहीद सम्मान के तौर तरीका में कोई कमी रह जाती है तो वह अपमान की श्रेणी में कैसे आ सकती है। क्या शहीद की शहादत इतनी सस्ती है कि  माल्यार्पण के अंदाज से अपमानित हो जाएगी। इतना जरूर है की विधायक लक्ष्मण यादव व विक्रम यादव के बीच जो फिजीकल एक्सरसाइज हुई वह दोनों के बीच क्षेत्र की राजनीति में चौधर की टशन थी जौ कैमरे में शूटिंग की तरह कैद हो गईं। इसका असर लोकल राजनीति पर आने वाले दिनों में भी नजर आएगा यह तय है। राजनीति में देखा जाए तो यह  नई बात नहीं है लेकिन शहीदों के स्मारक पर यह सब देखने को मिलेगा यह सीधे तोर पर तिरंगा यात्रा के पीछे छिपी भावना को दर्शाता है।       

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *