फिरोज गांधी जीते थे पहला चुनाव, 77 में हारीं इंदिरा, 20 साल तक सोनिया रहीं सांसद
कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में एक बार फिर इतिहास दोहरा रहा है। राहुल गांधी को रायबरेली से प्रत्याशी बनाया गया है। राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी तथा बहन प्रियंका गांधी और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ रायबरेली निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर नामांकन किया। राहुल गांधी अब अपनी मां सोनिया गांधी की विरासत संभालेंगे। दरअसल, सबसे पहले 1952 में फिरोज गांधी ने चुनाव लड़ कर जीता। वह 1958 में भी विजयी हुए। इसके बाद इंदि्रा गांधी ने राजनीतिक सफर शुरू किया। उनके नहीं रहने पर सोनिया यहां से पांच बार सांसद रही हैं। अब राहुल गांधी गांधी परिवार की विरासत को संभालने जा रहे हैं।
सात चरण में हो रहे लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को जिन सीटों पर मतदान होगा, उनके लिए नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है। रायबरेली और अमेठी सीटों पर मतदान 20 मई को ही होगा। मतगणना चार जून को होगी।
16 बार जीती है कांग्रेस
रायबरेली जिले की संसदीय सीट पर 16 बार कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी के अशोक सिंह ने 2 बार जीत दर्ज की है। एक बार जनता पार्टी के राजनारायण ने जीत दर्ज की है। बसपा और सपा अभी तक यहां खाता तक नहीं खोल पाए हैं। वर्तमान में यहां सांसद सोनिया गांधी हैं।
कब कौन जीता
1957 बैजनाथ कुरील, कांग्रेस
1957 फिरोज गांधी, कांग्रेस
1960 आरपी सिंह, कांग्रेस
1962 बैजनाथ कुरील, कांग्रेस
1967 इंदिरा गांधी, कांग्रेस
1971 इंदिरा गांधी, कांग्रेस
1977 राजनारायण, जनता पार्टी
1980 इंदिरा गांधी, कांग्रेस
1980 अरुण नेहरू, कांग्रेस
1984 अरुण नेहरू, कांग्रेस
1989 शीला कौल, कांग्रेस
1991 शीला कौल, कांग्रेस
1996 अशोक कुमार सिंह, भाजपा
1998 अशोक कुमार सिंह, भाजपा
1999 कैप्टन सतीश शर्मा, कांग्रेस
2004 सोनिया गांधी, कांग्रेस
2006 सोनिया गांधी, कांग्रेस
2009 सोनिया गांधी, कांग्रेस
2014 सोनिया गांधी, कांग्रेस