रणमोख में बुजुर्गों ने मनाया राव इंद्रजीत सिंह का जन्मदिन, विकास कार्यो का किया उदघाटन

गांव नांगलिया रणमोख में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन जिला प्रमुख शशिबाला तथा कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के पुत्र युवा नेता निशांत यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान गांव के बुजुर्गों के साथ केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम में पहुंचने पर दोनों अतिथियों का ग्रामीणों ने पगड़ी एवं पुष्प मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जिला प्रमुख शशिबाला युवा नेता निशांत यादव ने कहा कि ग्रामीण विकास को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है। गांवों में शहरी तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर सरकार की ओर से अनेकों कदम उठाएं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला पार्षद, पंचायत समिति सदस्यों, चेयरमैन अन्य सभी मदों से विकास कार्यों को सरकार अमलीजामा पहना रही है। उन्होंने कहा कि हालाकि पिछले साल कोरोना महामारी के कारण विकास की गति कुछ धीमी अवश्य पड़ी, लेकिन अब पुन: सरकार पूरी सक्रियता के साथ लोगों की समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण भी सरकार का सहयोग करते हुए विकास कार्यों में अपना योगदान प्रदान करें।इस मौके पर ब्लाक समिति चेयरमैन राजकुमार यादव, जिला पार्षद कांता सहित ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं काफी संख्या में ग्रामीण थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *