राज्य स्तरीय विजेताओ को उपायुक्त ने दी बधाई
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ द्वारा दिनांक 10 अक्तूबर, से दिनांक 11 नवम्बर, 2020 तक ऑन लाइन बाल महोत्सव- 2020 का आयोजन करवाया गया । जिसमे 23 प्रकार की प्रतियोगिताओ के अंतर्गत विभिन्न वर्गो मे 73 प्रतियोगिताए आयोजित की गई । जहा कोविड के दौरान पूरी दुनिया इस महामारी से संघर्ष कर रही थी वही रेवाड़ी जिले के 21673 बच्चो ने इन ऑन लाइन प्रतियोगिताओ मे बढ़चड़ कर भाग लेकर एक नया इतिहास रच दिया । 73 इवेंट्स मे से 30 पोजीशन प्राप्त की । जिला बाल कल्याण अधिकारी, वीरेंद्र यादव ने बताया कि राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर 61 बच्चे दीतीय स्थान पर 49 बच्चे तर्तीय स्थान पर 49 बच्चे और सांत्वना स्थान पर 04 कुल 163 बच्चो ने क्रमश प्रथम, दीतीय, तर्तीय व सांत्वना स्थान प्राप्त करके रेवाड़ी जिले का नाम रोशन किया है। येशेंद्र सिंह उपायुक्त ने इन सभी विजेताओ को बधाई दी और बच्चो को और आगे बढ्ने के लिए प्रेरित किया ।