राव बिरेन्द्र सिंह की जयंती पर लोगो ने दी श्रद्धाजंलि

अहीरवाल के पुरोधा थे राव बिरेन्द्र सिंह: डॉ बनवारी लाल


सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने शनिवार को रेवाडी में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व केन्द्रीय मंत्री राव बिरेन्द्र सिंह की जयंती पर उनकी समाधी पर पुष्पाजंली अर्पित कर श्रद्धाजंली दी। श्रद्घाजंलि देने वालों में कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, पूर्व मंत्री जसवंत सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष मास्टर हुकम चंद यादव, जिला उपाध्यक्ष अजय पटौदा, नगर परिषद चेयरमैन पूनम यादव, जिला प्रमुख शशि बाला, जिला उप-प्रमुख जगफूल यादव, पंचायत समिति बावल के चेयरमैन विरेन्द्र छिल्लर, पिंकी यादव, सतीश कुमार जोशी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहें।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि राव बिरेन्द्र सिंह ने हमेशा देश की सामाजिक और आर्थिक प्रगति के लिए कार्य किया, वह आर्थिक विकास का फायदा आम आदमी तक और विशेष रूप से कमजोर तबको तक पहुंचाना चाहते थे, उन्हे मालूम था कि घर-घर तक खुशहाली पहुंचने से अपने देश और समाज में हमारा विश्वास बढता है और हमारी एकता मजबूत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *