राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने जरूरतमंदों की मदद के लिए चलाया अभियान

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन हरियाणा के युवा प्रदेश अध्यक्ष ललित व उनकी टीम ने जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा में हमारी टीम जरूरतमंद लोगों तथा कोरोना पीड़ित लोगों और उनके परिजनों तक खाना पहुंचाने का काम कर रही है और आगे भी करते रहेंगे। ललित ने बताया कि कोरोना के चलते राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन की टीम कोरोना संक्रमित लोगों की सहायता में जुटे हुए हैं। उनकी हॉस्पिटल बेड ऑक्सीजन वेंटिलेटर आदि की व्यवस्था में सहायता कर रहे हैं। यदि कोई परिवार कोरोना से संक्रमित है और खाना बनाने में सक्षम नहीं है तो वह हमें  मोबाइल 8168308232 पर संपर्क कर सकते हैं।