हास्य व्यंग कवि अल्हड़ बीकानेरी जयंती समारोह- काव्य गोष्ठी

साहित्यजगत के बड़े रचनाकारों- कवियों ने अपने अंदाज में अल्हड़ बीकानेरी को याद किया


रेवाड़ी जिले के गांव बीकानेर में जन्मे हास्य व्यंग कवि अल्हड़ बीकानेरी की सोमवार 84 वीं जयंती गूगल मीट एप पर ऑनलाइन आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि की भूमिका डॉ अरविंद यादव चेयरमैन हरको बैंक, एवं अध्यक्षता जी एल शर्मा पूर्व चेयरमैन डेयरी विभाग हरियाणा नें की। इस कार्यक्रम में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा जी (हास्य कवि), अरुण जैमिनी, सरदार मंजीत सिंह, कवयित्री कीर्ति काले, डॉ प्रवीण शुक्ल, दिनेश रघुवंशी, चिराग जैन ने कवि अल्हड़ बीकानेरी से संबंधित अपने संस्मरण एवं रचनाएं सुनाई। डॉक्टर कीर्ति काले ने मंच संचालन के साथ साथ सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का बहुत ही बेहतरीन प्रारंभ किया। क्षेत्र के स्थानीय स्थानीय रचनाकारों सत्यवीर नाहडिया, त्रिलोक फतेहपुरी, आलोक भांडोरिया, मनोज कौशिक, दलबीर फूल, मुकुट अग्रवाल, राजेश भुलक्कड़ , गौतम इलाहाबादी, अरविंद भारद्वाज, श्रीमती किरण यादव ( मंच संचालिका ) नें भी अल्हड़ बीकानेरी को अपने दोहो, छंद एवं रचनाओं के माध्यम से याद किया। कवि अल्हड़ बीकानेरी के शिष्य एवं कार्यक्रम के संयोजक हास्य कवि हलचल हरियाणवी ने सभी अतिथियों, कार्यक्रम में कवि अल्हड़ बीकानेरी के परिवार के सदस्यों एवं साहित्यकारों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर साहित्य जगत के कई बड़े-बड़े रचनाकार एवं प्रबुद्ध जन जुड़े हुए थे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *