रणघोष अपडेट. देशभर से
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। भट्टी विक्रमार्क ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मनोनीत मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए गुरुवार सुबह हैदराबाद पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर मनोनीत मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उनकी अगवानी की।तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष अनुमुला रेवंत रेड्डी गुरुवार को हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में एक भव्य समारोह में नए मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई जाएगी। उत्तम कुमार रेड्डी, श्रीधर बाबू, पोन्नम प्रभाकर, कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी, दामोदर राजनरसिम्हा, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, दाना अनसूया, तुम्मला नागेश्वर राव, कोंडा सुरेखा और जुपल्ली कृष्णा राव बारह मंत्री हैं जो रेवंत रेड्डी के साथ शपथ लेंगे। मल्लू भट्टी विक्रमार्क को तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है और वह मंत्रियों और निर्वाचित मुख्यमंत्री के साथ शपथ लेंगे।तेलंगाना 2014 में बना था और इसमें कांग्रेस ने ही मुख्य भूमिका निभाई लेकिन के. चंद्रशेखर राव ने कांग्रेस से अलग होकर अपनी पार्टी बना ली और तेलंगाना की सत्ता हासिल कर ली। तभी से कांग्रेस कोशिश में थी। उसे इस मिशन को पूरा करने में दस साल लगे। रेवंत रेड्डी की वजह से कांग्रेस का सपना अब साकार हो गया। केसीआर की बीआरएस पार्टी इस विधानसभा चुनाव में धूल चाट चुकी है।गुरुवार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी हैदराबाद पहुंच गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और तेलंगाना के कांग्रेस प्रभारी माणिकराव ठाकरे समारोह में शामिल होंगे। इस समारोह में विभिन्न राज्यों के कांग्रेस प्रमुखों के शामिल होने की उम्मीद है।इस भव्य कार्यक्रम में तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर को भी आमंत्रित किया गया है, साथ ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उनके डिप्टी डीके शिवकुमार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को भी आमंत्रित किया गया है। रेवंत रेड्डी कार्यालय का कार्यभार संभालने के बाद अपने पहले कामकाज में चुनावी गारंटी को पूरा करने वाली एक फाइल पर हस्ताक्षर करेंगे। नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री 38 वर्षीय महिला को पहली नौकरी देंगे जिसका उन्होंने वादा किया था।