जरूरतमन्दों की सहायता के लिए रोटरी क्लब ऑफ़ रेवाड़ी मेन सदा ही अग्रणी भूमिका निभाता आया है। इसी क्रम में रोटरी क्लब द्वारा दो दिव्यांग बच्चों को व्हील चेयर प्रदान की गई। क्लब के प्रधान नरेश गुलयानी ने बताया कि ऑन डिमांड छिपटवारा निवासी दो दिव्यांग बच्चो को क्लब द्वारा व्हील चेयर प्रदान की गयी। दोनों बच्चो की पुरानी व्हील चेयर ख़राब हो गयी थी एवं उस पर से गिरने का खतरा बना रहता था। उन्होंने यह भी बताया की नयी व्हील चेयर पाकर बच्चो की ख़ुशी देखते ही बनती थी इस अवसर पर क्लब की ओर से डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर जोनल एडमिनिस्ट्रेशन रोटेरियन नवीन अरोरा, याद सुगन्ध,दीपक गुप्ता, उमेश कटारिया एवं श्री श्याम दीवाना मंडल ट्रस्ट के नवनीत सोनी मौजूद थे।