उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के लिए समय की मांग कर रहे एक शख्स को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है। बुधवार को हुई यचिका पर सुनवाई के दौरान शीर्ष न्यायालय ने याचिका को ‘पब्लिसिटी’ के लिए दाखिल याचिका करार दिया है। याचिका दाखिल करने वाला शख्स तमिलनाडु से है और केंद्र सरकार के खिलाफ साल 2017 में किसान विरोध प्रदर्शन में भी शामिल रह चुके हैं।
तमिलनाडु के किसान और राजनेता पी अय्याकन्नू वाराणसी से लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारी चाहते थे। वह नामांकन दाखिल करने के लिए समय में विस्तार की मांग लेकर शीर्ष न्यायालय पहुंचे थे। लॉ बीट की रिपोर्ट के अनुसार, मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस विक्रम नाथ ने अय्याकन्नू को कड़ी फटकार लगाई और याचिका को ‘टोटल पब्लिसिटी लिटिगेशन’ करार दिया।