वार्ड 12 में भीड़ को देखकर उत्साहित हुए भाजपाई, नजर आई एकजुटता

मंगलवार को जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों का काफिला वार्ड 12 के प्रत्याशी रेखा देवी पत्नी सजन पहलवान के आयोजित कार्यक्रम में पहुंचा। वहां अच्छी खासी भीड़ देखकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश सह प्रभारी अन्नपूर्णा यादव, पूर्व मंत्री प्रो रामबिलास शर्मा, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव उत्साहित हुए। हरको बैंक के चेयरमैन अरविंद यादव भी चंडीगढ़ के बाद सीधे कार्यक्रम में पहुंचे। इसके अलावा सतीश खोला, सुनील मुसेपुर, जिला अध्यक्ष हुकमचंद यादव समेत संगठन की लगभग पूरी टीम नजर आईं। भाजपा नेताओं ने एक सुर में कहा कि कांग्रेस के नाम पर पूर्व मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव ने अपने परिवार को मजबूत किया है। क्या कांग्रेस में एक भी ऐसा शख्स नहीं है जो नप चेयरपर्सन तक नहीं बनने तक योग्य नहीं है। उधर भाजपा में हर कार्यकर्ता इतना सक्षम हे कि वह विपक्ष के किसी भी नेता का मुकाबला कर सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार रेवाड़ी में विकास की तस्वीर बदलने जा रही है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *