—जिला सचिवालय से हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
विधायक लक्षमण सिंह यादव ने शुक्रवार हरियाणा राज्य परिवहन की 2 एसी बसें जो एंबुलेंस रूप में परिवर्तित की गई हैं, को स्वास्थ्य विभाग को जनसेवा के लिए सौंपा। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने जिला सचिवालय से रोडवेज की ओर से तैयार 2 एसी कोविड अस्पताल वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इन बसों में 6-6 बैड की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बसों को स्वास्थ्य विभाग को सौंपते हुए जिला में प्रभावी रूप से मरीजों की सेवा में योगदान देने के लिए कहा । विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने इन कोविड अस्पताल वैन का अवलोकन करते हुए कहा कि जिला की इन दो बसों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को भी कवर किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम रेवाडी रविन्द्र यादव, जीएम रोडवेज अशोक कौशिक, कैलाश सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।