आईआईटी के छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में की अनूठी पहल

शहर के अंसल टाउन में रहने वाले आईआईटी के दो छात्रों ने एक अनूठा ऐप बनाया, जिसमें फल-फूल व औषधीय पौधों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में महत्वपूर्ण बातें दर्ज हैं। प्रथम और पुलकित ने बताया कि कोई भी अपने मोबाइल में प्लेस्टोर से ‘Ginkgos Nursery’ नामक ऐप डाउनलोड करके विभिन्न प्रकार की जानकारी हासिल कर सकता है। चाहे वह सजावट के पौधों  बोगनविलिया, ब्रूशर, चंपा, चांदनी, छुईमुई, गुलमोहर, चाइना-रोज, मोगरा, गुलाब या फिर पाम, क्रिसमस-ट्री, क्रोटोन, फाइकस की विभिन्न प्रजातियां हो अथवा फलदार पौधे जैसे अंजीर, बेर, चीकू, केला, अमरूद, किन्नू, नींबू, आम और इमली ही क्यों ना हो। औषधीय पौधों में आंवला एलोवेरा, कढीपत्ता, रुद्राक्ष, तुलसी और भी अनेक प्रजातियां के पौधों के औषधीय गुणों के बारे में विस्तार से उल्लेख है। जरूरत समझे तो घर पर भी मंगवा सकते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पर्यावरण संरक्षक डॉ. आर.के. जांगड़ा, डॉ. जया शर्मा, मुकुट अग्रवाल, त्रिभुवन भटनागर आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी।