वैक्सीनेशन को लेकर एक और उपलब्धि देश के नाम, 60% आबादी को दी गई दोनों डोज, स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई

 रणघोष अपडेट. देशभर से 

कोरोना वायरस की तीसरी लहर का असर अभी खत्म हुआ भी नहीं कि इसके नए वेरिएंट ओमिक्रोन ने वैश्विक चिंताओं को और बढ़ा दिया है। हालांकि, इस विभत्स त्रासदी के बीच एक  अच्छी खबर भी सामने आ रही है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को कहा कि 60% से अधिक योग्य आबादी को कोरोना के खिलाफ पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “और अधिक नए कारनामों को स्थापित करना! बधाई हो भारत। हमारे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सार्वजनिक भागीदारी और समर्पित प्रयासों से 60 प्रतिशत से अधिक योग्य आबादी को अब पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *