वैदिक मनीषी स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती की जयंती मनायी गई

स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में  महान समाज सुधारक, स्वतंत्रता सेनानी,स्वामी श्रद्धानंद सरस्वतीख्स्वामी रामकृष्ण परमहंस, छत्रपति शिवाजी,माधव सदाशिव गोवलकर, वीर सावरकर का निर्वाण दिवस हिंदू हाई स्कूल मॉडल टाउन रेवाड़ी  के ऑडिटोरियम में  मनाई गई| कार्यक्रम में मुख्य वक्ता वीर सावरकर मंच के अध्यक्ष श्रीनिवास शास्त्री  ने कहा प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अपना संपूर्ण जीवन स्वामी दयानंद सरस्वती की शिक्षाओं के प्रचार प्रसार में लगाने वाले महान संत स्वामी शरणानंद की शिक्षाओं को युवा वर्ग अपनाकर सामाजिक कुरीतियों उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है| प्रो.दशरथ चौहान प्रोफेसर अनिरुद्ध यादव ने  युवा शक्ति को राष्ट्र शक्ति बताते हुए स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने की अपील की| हिंदू मनीषी दलीप शास्त्री ने कहा धर्म और राष्ट्र की रक्षा करना हम सब का नैतिक कर्तव्य बनता है|                                                            कार्यक्रम के संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता, डॉ.आर.के.जांगड़ा विश्वकर्मा ने कहा हिंदुत्व के पुरोधा स्वामी शरणानंद जी का संपूर्ण जीवन स्वराज हासिल करने,देश को अंग्रेजो की दासता से छुटकारा दिलाने,दलितों को उनका अधिकार दिलाने और वैदिक शिक्षा प्रणाली का प्रबंध करने जैसे अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये थे। प्रिंसिपल डॉ.आरके शर्मा ने भारतीय संस्कृति को जीवन में अपनाकर देश निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की| प्रतिभावान बेटियों सीमा,इशा, चांदनी,वर्षा, महिमा, श्वेता कृपा को वीर सावरकर का चित्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया संजय, ईशा, कृपा,कामिनी, चांदनी, महिमा श्वेता,खुशी, रितिका, रेशमा,सीमा, हर्ष,चिंटू सनी,अनुष्क,कार्तिक,जतिन, सौरभ, कृष्ण, राहुल,संजीत,हार्दिक,करण, जयपाल, गौरव,मनीष आदि अनेक छात्र -छात्राएं विशेष रूप से उपस्थित थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *