उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने कोरोना मरीजों के लिए शहर में अलग अलग अस्पतालों में 40 बेड की संख्या बढ़ा दी है। इसमें शहर के आजाद चौक स्थित स्रमाट अस्पताल में 15, डॉ. विजयपाल 10, सक्सेना अस्पताल में 10, फैमिली हेल्थ अस्पताल में 5 बेड की संख्या तय की है। अब इन अस्पतालों में भी कविड-19 मरीजों का इलाज हो सकेगा।