श्यामसुंदर सभरवाल ने किया कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ

  जननायक जनता पार्टी जिला प्रधान श्यामसुंदर सभरवाल ने गांव शेखपुर मे कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ किया। मौके पर सभरवाल ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के तांडव को आप सभी ने नजदीकी से देखा हैं कोई भी परिवार या घर ऐसा नहीं जिसने किसी अपने परिचित मित्र या रिश्तेदार को नहीं खोया हो। आज मीडिया में बारबार तीसरी लहर जो की दूसरी लहर से भी काफी प्रचंड होने  की प्रबल संभावना जताई जा रही है उससे निश्चित तौर पर बचा जा सकता है। इस मौके पर उनके साथ बावल हल्का प्रधान राजबीर तिहाडा, रामस्वरूप बिठवाना, डॉक्टर गिरीश, नेकीराम, पुष्पा देवी, अमरलता, ईश्वर, अश्वनी, उषा, सुषमा आशा वर्कर, सोमदत्त, युद्धवीर, आजाद, राजवीर, दीपक नवीन आदि मौजूद थे।