भाजपा के किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सजन पहलवान व नगरपरिषद रेवाडी के वार्ड नं 12 से पार्षद रेखा यादव के नेतृत्व में ” कोरोना से बचाव कैसे करें” अभियान चलाया गया।जिसके तहत वार्ड नं12 में सीनेटराइज का छिड़काव व लोगो को मास्क वितरित किये गए। सजन पहलवान व रेखा यादव ने बताया कि राव इंद्रजीत सिंह केंद्रीय मंत्री भारत सरकार व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बहन आरती राव के दिशा निर्देश के अनुसार विजय नगर उत्तम नगर व शिवनगर पार्ट-2 में सैनेटराईज कराई जा रही है। लोगो को सोशल डिस्टनसिंग के बारे में जागरूक किया जा रहा है।बच्चों को विशेष ऐतिहात बरतने के बारे में अवगत करवाया गया। इस अवसर पर शिवनगर पार्ट 2 के आरडब्ल्यूए के प्रधान एडवोकेट संजय यादव,कोषाध्यक्ष देविंदर गुप्ता ,करणसिंह ,बिजेंद्र यादव महेंद्र, सुभाष, कोमल, प्राची , कपिल, रेखा ,संगीता आदि गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।