सड़क हादसे में कार सवार एक महिला सहित परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत

महेंद्रगढ़ कनीना रोड पर गांव झगडोली की नहर के पास रविवार देर शाम बस कार की टक्कर में एक महिला सहित परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरीदाबाद निवासी एक ही परिवार के तीन भाई अपनी बहन के साथ लड़की देखने के लिए महेंद्रगढ़ आए थे जो कि देर शाम वापस जाते समय महेंद्रगढ़ कनीना मुख्य मार्ग पर गांव झगड़ोली के नजदीक नहर के पास सामने से आती हुई निजी बस के साथ भिड़ंत में हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों भाइयों सहित बहन  की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई निजी बस रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ रही थी तथा यह कार महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी की तरफ जा रही थी।मृतको में फरीदाबाद के सेक्टर 19 निवासी सुरेश चंद्र, योगेश, जितेंद्र उनकी बहन संतोष थी। पुलिस ने इस संबंध में अपनी कार्रवाई आरंभ कर चारों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है।