सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल की कैडेट ने चलाया पौधारोपण अभियान

नारनौल रोड़ स्थित सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल में एनसीसी के सदस्यों ने गांव सहारनवास के सरकारी आयुर्वेदिक केन्द्र में जाकर मिशन हरियालीके तहत केन्द्र में पौधारोपण के साथसाथ बगीचे में साफसफाई भी की। कार्यक्रम का  शुभारंभ विकास यादव, सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल, रेवाड़ी के प्रधानाध्यापक  नीरज कुमार, एनसीसी (ब्ज्) सचिन कुमार अन्य नागरिकों ने किया। इस अवसर पर कैडेट हर्ष, सारन्या यादव, निकिता यादव, यतिन कुमार, तनिष कुमार कनक आदि ने सक्रिय प्रतिभागिता दिखाई। सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल की निदेशिका शारदा यादव ने विद्यार्थियों द्वारा किये गये इस कार्य की प्रंशसा की और उत्साहवर्धन किया।