सनराइज पब्लिक स्कूल सुलखा में हुआ प्रदेशस्तरीय दिव्यांगजन सम्मान समारोह

    अनेक नामी प्रतिभाओं ने की शिरकत


भाड़ावास रोड स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल सुलखा में दिव्यांगजन सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमे प्रदेश भर से आये सैकड़ो दिव्यांगजनों का सम्मान प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से आये दिव्यांगजनों ने देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसमे आये हुए सैकड़ो अभिभावकों एवं हजारों की संख्या में उपस्थित लोगो ने कार्यक्रम की भूरी- भूरी प्रशंसा की। मुख्यातिथि राजकुमार मक्कड़ (राज्य आयुक्त दिव्यांगजन हरियाणा), विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार (एसडीएम बावल), धर्मबीर (एसएचओ बावल), सम्मानित अतिथि ममता यादव (प्राध्यापक एवं राष्ट्रीय छात्रा प्रमुख, अभाविप), एमपी गोयल(उद्योगपति एवं प्रमुख समाजसेवी, रेवाड़ी), अध्यक्ष कमल निम्बल एडवोकेट (चेयरमैन सनराइज पब्लिक स्कूल, सुलखा), संयोजक डॉ. एसपी यादव (अंतर्राष्ट्रीय शिक्षाविद एवं निर्देशक सनराइज पब्लिक स्कूल, सुलखा) रहे। मंच का संचालन मुकेश शर्मा एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर आये हुए सभी अतिथियों ने अपने विचार रखे। मुख्यातिथि राजकुमार मक्कड़ ने दिव्यांगजन से सम्बंधित अनेक अधिकारों, योजना एवं कानून की बारीकियां बताई तथा साथ ही साथ ये भी बताया कि दिव्यांगजनों के प्रति असंवैधानिक भाषा एवं शब्दों  का प्रयोग करना क़ानूनी अपराध हैं। इस अवसर पर नव प्रेरणा शिक्षा समिति, रेवाड़ी समेत अनेक सामाजिक संस्थाओ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें विशेष तौर से समाजसेवी हरीश मालिक, सुधीर यादव (प्रधान डीबीए रेवाड़ी), अरविन्द यादव (पूर्व उप प्रधान डीबीए रेवाड़ी), जसबीर यादव (पूर्व प्रधान डीबीए रेवाड़ी), आरके श्योराण (एडीए जिला कोर्ट, रेवाडी ), राजेंदर शर्मा (मेंबर कंज्यूमर कोर्ट, नारनौल), रामकिशन महलावत एडवोकेट, प्रवीण शर्मा एडवोकेट, अमिताभ यादव एडवोकेट, सौरव यादव एडवोकेट (सचिव डीबीए रेवाड़ी), दिनेश शर्मा, शिव कुमार, सुशीला यादव, हेमलता शर्मा एडवोकेट, हर्षा देवी एडवोकेट, गायत्री शर्मा, भारती कौशिक एडवोकेट, सरिता कुमारी एडवोकेट, यशपाल कड़ायला, भगत सिंह, संजीव कुमार एडवोकेट, डॉ. संदीप प्रोफेसर आईजीयू मीरपुर, डॉ. अनिल डागर प्रोफेसर आईजीयू मीरपुर, डॉ.अनिल कुमार एवं डॉ. प्रदीप , सुरेंद्रपाल एडवोकेट, भगत शाहपुरा, संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बावल, कुलदीप यादव जिला सेवा प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रेवाड़ी, विकास शर्मा, उमेश मलिक, इंस्पेक्टर चन्दन सिंह (इंचार्ज अपराध शाखा पुलिस कमिश्नर कार्यालय, गुरुग्राम), समाजसेवी ब्रह्मप्रकाश यादव, सावन यादव एडवोकेट, कीर्ति आज़ाद यादव एडवोकेट, पिंकी यादव, नीरज, ललित, चरण सिंह (टीआई) सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *