हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन ने पानीपत में गणतंत्र दिवस पर पेश किया सरकार के विकास के तस्वीर

प्रदेश के मुख्य सचिव विजय वर्धन ने मंगलवार को स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में आयोजित 72वें गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट में भाग लेने वाली टुकडिय़ों, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विभिन्न विभागों की झांकियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं, अच्छा कार्य करने वाले नागरिकों, खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों अन्य क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले नागरिकों तथा गैलन्ट्री अवार्डियों को प्रशंसा प्रत्र देकर सम्मानित किया।

मुख्य सचिव विजय वर्धन ने अपने सम्बोधन में जिला वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस के इस पावन पर्व के साथ हमारे देशभक्तों के त्याग, तप और बलिदान की एक लम्बी गौरवगाथा जुड़ी हुई है। देश को आजादी दिलाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लाला लाजपत राय, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, पण्डित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉ. भीमराव अम्बेडकर जैसे अनेक महान स्वतंत्रता सेनानियों ने कड़ा संघर्ष किया। शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद और उधम सिंह जैसे क्रांतिकारियों के बलिदानों के कारण ही आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। सन 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। संविधान सभा के सदस्यों ने लगभग तीन वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद यह संविधान तैयार किया। इसी संविधान की बदौलत छोटेबड़े, अमीरगरीब, सभी को न्याय, स्वतंत्रता और समानता का अधिकार मिला। उन्होंने इस अवसर पर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर समेत संविधान सभा के तमाम सदस्यों को नमन करते हुए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले सभी ज्ञातअज्ञात शहीदों के साथसाथ उन जांबाज सैनिकों को भी सलाम किया, जिन्होंने आजादी के बाद देश की एकताअखण्डता के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी।

उन्होंने कहा कि पानीपत सूफीसंतो की धरती है। जहां तीन ऐतिहासिक युद्ध लड़े गए और मराठों के बलिदान की गाथा की धरती है। पानीपत की धरा बूअलीशाह कलन्दर और महान उर्दू शायर अल्ताफ हुसैन हॉली की धरती है। उन्होंने कहा कि पानीपत हरियाणा के अग्रणी जिला में से एक है और उन्होंने इसे गंगायमुना तहजीब का संगम बताया। उन्होंने कहा कि जैसा कि आप सब जानते हैं, कोविड-19 महामारी ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है और एक दौर तो ऐसा भी आया जब अपनेआपको महाशक्ति बताने वाले देश भी इसके सामने लाचार नजर आए। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ऊर्जावान गतिशील नेतृत्व में भारत ने धैर्य और संयम से काम लिया और इस महामारी का डटकर मुकाबला किया। यही कारण है कि भारत में इसके संक्रमितों की मृत्युदर पश्चिमी देशों के मुकाबले बेहद कम रही। देश के असंख्य डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं आदि ने कोरोना योद्धा के रूप में मानवता की महान सेवा की है। अब चूँकि कोरोना की वैक्सीन गई है, इसलिए उम्मीद है कि जल्द ही हम इस महामारी को हराने में कामयाब होंगे।

विजय वर्धन ने कहा कि मौजूदा सरकारसुशासन से सेवा का संकल्पलेकर आई है। लेकिन जब तक सरकारी तंत्र में आमूलचूल परिवर्तन नहीं होगा तब तकसुशासन से सेवा का संकल्पभी पूरा नहीं होगा। पिछले सवा : सालों में जातिवाद, क्षेत्रवाद और भाईभतीजावाद से ऊपर उठकर काम किया है। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए पारदर्शी शासन दिया है। सरकार का मानना है कि सिस्टम में पारदर्शिता का अभाव भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा कारण है। मानवीय दखल को कम करने के लिए सरकार ने गवर्नेंस का रास्ता अपनाया है। यही कारण है कि आज प्रदेश में 41 विभागों की लगभग 550 सेवाएं और योजनाएं अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इससे सरकारी कामकाज में पारदर्शिता आई है, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है और लोगों को अनेक सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे मिलने लगा है।

परिवहन विभाग में और अधिक पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिएऑपरेशन शुद्धिके तहत डी.टी.. के पद सृजित किए गए हैं। चैकिंग के दौरान कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा बॉडी कैमरे लगाने अनिवार्य किये गये हैं। खनन क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के लिएरवाना स्कीमलागू की गई है। इससेे करचोरी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। राज्य सरकार सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम सेईज ऑफ लीविंगकी दिशा में काम कर रही है। वर्ष 2020 कोसुशासन संकल्प वर्षके तौर पर मनाया गया। इस साल कोसुशासन परिणाम वर्षके रूप में मनाया जा रहा है। सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ उसके सही हकदार को मिले और किसी भी लाभार्थी को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ें, इसके लिएमेरा परिवारमेरी पहचानके नाम से एक अनूठा कार्यक्रम शुरू किया गया है। सभी तहसीलों में पारदर्शी सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रजिस्ट्रेशन और स्टाम्प प्रणाली शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि भूरिकॉर्ड को डिजिटलाइज करने के लिए तहसीलों में समेकित भूरिकॉर्ड सूचना प्रणाली वैब हैलरिस लागू की गई है। गांवों की सम्पत्ति को विशेष पहचान देने और भूमि मालिकों को मालिकाना हक देने के मकसद से गांवों को लाल डोरा मुक्त करने की योजनास्वामित्वशुरू की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश में अब तक 411 गांवों के अलावा तीन शहरोंकरनाल, जीन्द और सोहना को भी लाल डोरामुक्त किया जा चुका है। लोगों को बेहतर सेवाएं देने के उद्देश्य से नए विभाग भी बनाए गए हैं। डिजिटल साधनों से सरकारी सेवाओं योजनाओं का लाभ देने के लिए अलग सेनागरिक संसाधन सूचना विभागका गठन किया गया है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिएएमएसएमईविभाग का गठन किया गया है। युवाओं को विदेशों में रोजगार सम्बन्धी सहायता के लिएविदेश सहयोग विभागबनाया गया है। विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों द्वारा चलाई जा रही सभी आवास योजनाओं को एक छत के नीचे लाने के लिएसभी के लिए आवासविभाग गठित किया गया है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में 67 नए कॉलेज खोले गए हैंै जिनमें से 42 कॉलेज केवल लड़कियों के लिए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी केबेटी बचाओबेटी पढ़ाओअभियान को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश में 11 नए कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। इसके साथ ही हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां 15 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज होगा। इसके अलावा, प्रदेश में बड़े पैमाने पर संस्कृति मॉडल स्कूल भी खोले जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरियों में भाईभतीजावाद और क्षेत्रवाद को समाप्त किया है। पिछले सवा : साल में 80 हजार से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां प्रदान की गई हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुपसी डी पदों के लिए पहली जनवरी से एकल पंजीकरण और कॉमन एंट्रेंस टेस्ट शुरू किया है। इसके अलावा, ग्रुपसी डी की नौकरियों के लिए इंटरव्यू भी खत्म किया गया है। उच्च शिक्षा के लिएक्रेडिट गारंटी योजनाके माध्यम से 7.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर शिक्षा ऋण की सुविधा दी गई है। पैसे के अभाव में प्रतिभा दबी रहे, इसलिए सरकार ने होनहार विद्यार्थियों को सरकारी खर्च पर कोचिंग दिलाने का बीड़ा उठाया है। विशेष रूप से सरकारी स्कूलों के होनहार विद्यार्थियों के लिएसुपर-100 कार्यक्रमशुरू किया गया है।

मुख्य सचिव विजय वर्धन ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से गणतंत्र दिवस की शुभ कामनाएं प्रेषित कर कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश में नई व्यवस्था कायम करके लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास किया है और भविष्य में भी सरकार का यही प्रयास रहेगा। उन्होंने समारोह में ध्वजारोहण कर परेड निरीक्षण किया और मार्च पास्ट में शामिल टुकडिय़ों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी पूजा वशिष्ठ ने बतौर परेड कमाण्डर मार्च पास्ट का नेतृत्व किया। समारोह में सूर्य नमस्कार की क्रियाएं भी की गई। समारोह के अंत में राष्ट्र गान की प्रस्तुति दी गई। मुख्य सचिव ने इससे पूर्व लघु सचिवालय परिसर में बने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। मुख्य सचिव विजय वर्धन ने सारे जहां से अच्छा, हिन्दुस्तां हमारा की पंक्तियों के साथ अपने सम्बोधन का समापन किया। उपायुक्त धर्मेन्द्र सिंह ने मुख्य सचिव विजय वर्धन को जिला प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया। इस मौके पर  शहरी विधायक प्रमोद विज, ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा, पूर्व मंत्री कृष्णलाल पंवार, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ0 अर्चना गुप्ता, जिला परिषद की चेयरपर्सन आशु शेरा,एसपी शंशाक कुमार सावन, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.मनोज कुमार, एसडीएम स्वप्रिल पाटिल, सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, सीटीएम रविन्द्र मलिक, डीएसपी सतीश वत्स, सिविल सर्जन डॉ0 संतलाल वर्मा के साथ जिला के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *