हरियाणा के सोनीपत में नमाजियों पर हमला, 15 दिनों में दूसरी घटना

रणघोष अपडेट.  हरियाणा से 

हरियाणा में सोनीपत के गांव संदल कलां में नमाज पढ़ रहे लोगों पर मसजिद में घुसकर हमला किया गया और तोड़फोड़ की गई। इससे पहले रामनवमी के दौरान खरखौदा में भी एक मसजिद में भगवा झंडे लहराए गए थे। पीटीआई के मुताबिक सोनीपत पुलिस ने सोमवार को बताया कि लाठियों से लैस लोगों के एक समूह ने संदल कलां गांव में इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि संदल कलां गांव की मस्जिद में रविवार शाम हुए हमले में कम से कम छह लोग घायल हो गए।पुलिस ने बेवजह हमले के लिए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। सोनीपत पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को पीटीआई को बताया कि घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया लेकिन अब गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है।सोनीपत के पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन ने कहा कि रात में सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व मस्जिद में घुस गए हैं। उन्होंने नमाज अदा करने वालों की पिटाई की। उन्होंने कहा, यह एक बेवजह हमला था। गांव में पहले ऐसी कोई घटना दर्ज नहीं की गई थी जिससे दो समुदायों के बीच वैमनस्य पैदा होता। कथित हमलावरों के हाथों में लाठी लेकर गांव की सड़कों पर घूमते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *