हरियाणा में ग्रामीण विकास की कल्पना का सपना साकार हुआ

कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने  कहा कि  ग्रामीण विकास की कल्पना को प्रदेश सरकार ने साकार कर दिखाया है। माननीय मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार  ग्रामीणों से किए वायदों को पूरा कर रही है।यादव शनिवार को गांव चौकी नंबर दो और मसीत में लाखों रुपए की लागत से तैयार विकास परियोजनाओं का उदघाटन करने उपरांत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकारियों को समाधान के निर्देश भी दिए। इससे पूर्व दोनों गांवों में पहुंचने पर कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का फूल मालाओं से ग्रामीणों ने स्वागत किया। उन्होंने महान समाज सुधारक एभारत कोकिला और स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू उनकी जयंती पर नमन किया। इस अवसर पर जिला पार्षद अमित यादव, पार्षद अनिल यादव, चौकी नंबर-2 के सरपंच रामचंद्र, मसीत के सरपंच कृष्ण सोनी, विक्रम पांडे पार्षद, मंडल उपाध्यक्ष विजेंद्र, जिला उपाध्यक्ष डा. सुभाष, जंगशेर सिंह, अशोक फौजी, डहीना महामंत्री धर्मेंद्र व राजकुमार चौहान, राजेंद्र पंच औलात, सरपंच बिटोडी देवेंद्र समेत अनेक गांवों के प्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता व काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *