हरियाणा में भाजपा राजनीति

 असम विधानसभा चुनाव में भाजपा हाईकमान ने अरविंद यादव का कद बढ़ाया, हरियाणा से दो सांसद समेत चार को बनाया लोकसभा प्रभारी


रणघोष खास. हरियाणा


असम में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा हाईकमान ने हरियाणा से एक टीम तैयार की है जो जमीनी स्तर पर पार्टी को जीताने में अपने अनुभवों का प्रयोग करेगी। इसमें करनाल सांसद संजय भाटिया, कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी, हरको बैंक चेयरमैन अरविंद यादव एवं चेयरमैन धूमन सिंह किरमिच सिंह शामिल है जिन्हें लोकसभा प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। अरविंद यादव दक्षिण हरियाणा के पहले नेता है जिन्हें यह जिम्मा मिला है। हालांकि विधानसभा के तौर पर भी अलग से टीम बनी है। इसमें पूर्व चेयरमैन जीएल शर्मा, मुकेश गौड, मनीष यादव, समय सिंह भाटी, मदन चौहान, संजय शर्मा, पवन सैनी, रामअवतार वाल्मिकी, विपुल गोयल, सुखविंद्र श्योराण, सोहनपाल छौक्कर विशेष तौर से शामिल है। इस सूची से साफ जाहिर होता है कि भाजपा हाईकमान ने मौजूदा हालात को देखते हुए असम में चुनाव जीतने के लिए बहुत ही सोच समझकर इस टीम के सदस्यों का चुनाव किया है। यह सूची यह इशारा करती है कि हाईकमान समय समय पर उन पार्टी कार्यकर्ताओं पर भरोसा करती है जो चुनाव में दमदार पोजीशन बनाने का दम रखते हो। यह चुनाव भाजपा की मौजूदा ताकत की असल तस्वीर भी पेश करेगा। सोमवार को यह टीम दोपहर बाद असम के लिए रवाना हो गई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *