संयुक्त किसान मोर्चा का घटक ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के ब्लॉक प्रधानों की मीटिंग संगठन के जिला सचिव रामकुमार निमोट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को किसान आंदोलन मैं सक्रिय कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने संबोधित करते हुए कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर 15 मार्च को ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर निजीकरण के विरोध में रेवाड़ी में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। केंद्र की सरकार ने एक के बाद एक सरकारी प्रतिष्ठानों को पूंजीपतियों के हाथों बेच दिया है अब उसकी निगाह किसानों की जमीन को कॉर्पोरेट घरानों को देने की है। इस तरह सरकार किसान मजदूरों की रोटी और भूख को अदानी अंबानी की हाथ में दे रही है। आवश्यक वस्तु कानून के मर्म को खत्म कर जमाखोरी का कानून लागू होने से देश में भयंकर भुखमरी और कुपोषण बढ़ेगा। कामरेड सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार आज तक यह नहीं बता पाई है की कृषि का कॉरपोरेटाइजेशन किस तरह से देश एवं किसान हित में है। 15 मार्च को किसान संगठन एवं ट्रेड यूनियन प्रातः 11:00 राव तुलाराम पार्क में इकट्ठा होकर अपनी आवाज को बुलंद करेंगे