मान्या मखीजा ने नृत्य प्रतियोगिता में लहराया परचम

0020c697-6a3b-454b-b368-065cad97a1b2

14 नवंबर बाल दिवस के उपलक्ष्य में राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से बालभवन में ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें जिले के अनेक स्कूलों के बच्चों ने आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया इस प्रतियोगिता में राज इंटरनेशनल की कक्षा सातवीं की छात्रा मान्या मखीजा ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और जिला स्तर पर लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य व फिल्मी नृत्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया और दूसरी और राज्य स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में भी द्वितीय स्थान प्राप्त करके विद्यालय का गौरव बढ़ाया राज्य परिषद बाल कल्याण संस्था के द्वारा छात्रा मान्या मखीजा को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह दिया गया और चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल द्वारा विजेताओं को सम्मानित किया जायेगा मान्या मखीजा की इस उपलब्धि के लिए स्कूल के डायरेक्टर नवीन सैनी जी ने उसे बधाई दी और भविष्य में इसी तरह विद्यालय का गौरव बढ़ाने का संदेश दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *