पढ़िए महेंद्रगढ़ जिला के गांव कोटिया की तीन महिलाओं के जज्बे की कहानी
खुद पर किया भरोसा, बाजार में उतार दिए नमकीन, बाजरा,आंवला के लडडू, गाजर,मोटी लाल- हरी मिर्च का आचार
रणघोष खास. सविता- सुमन- पूनम की कलम से
हमारा नाम सविता, सुमन एवं पूनम है। हम महेंद्रगढ़ जिले के गांव कोटिया की रहने वाली है। हम पिछले कुछ महीने से अपना ग्रुप बनाकर घर में कुछ प्रोडेक्ट तैयार कर रही है। जिसमें मुख्य तौर पर बाजारा के बने लडडू, नमकीन, मटर विशेष तौर से शामिल है। लडडू में बेसन- तिलहन के साथ शुद्ध देसी घी का प्रयोग होता है। इसी तरह आंवला के लडडू, गाजर-मोटी लाल- हरी मिर्च का आचार व तीन से चार तरह की नमकीन भुजिया शामिल है। हमारे सामान की डिमांड केंद्रीय विवि महेंद्रगढ़ के अलावा आस पास क्षेत्रों में रहती है। हम बाजार से कच्चा सामग्री खरीदती है और उसे खुद घर पर तैयार कर इसका उत्पाद तैयार कर रही है। इसमें नाबार्ड का पूरा सहयोग मिल रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ में इन उत्पादों को बनाने के लिए हमारी ट्रेनिंग ली हुई है। हमारे हाथों से निर्मित उत्पादों में शुद्धता व क्वालिटी को सबसे आगे रखा जाता है। बाजार में मिलने वाले आचारों में जहां कैमिकल का प्रयोग किया जाता है हम नींबू के रस से आचार की पौष्टिकता को मजबूत रखते हैं। आने वाले कुछ दिनों में हम नारियल, बेसन के लडडे, आंवला मुरब्बा, आंवला केंडी, गुडपारा तैयार करने जा रहे हैं।
हमें गर्व है कि हमारे उत्पादों में असली भारत की महक है
विपरित हालातों से लड़ते हुए आत्मनिर्भर की मिशाल बनी इन महिलाओं का कहना है कि उनके बने उत्पादों में असली भारत के खान पान की महक आती हैं। हमारे उत्पादों में वो अहसास है जिसका प्रयोग करने के बाद एकदम घर जैसा अहसास होगा। हमारे उत्पाद जल्द ही रेवाड़ी के कर्नल महासिंह, नई तहसील के पास खुलने जा रहे स्टोर में नजर आएंगे।
शुरूआत में काफी चुनौतियां अब आत्मविश्वास आ चुका है
बेहद ही साधारण परिवार की इन महिलाओं के लिए इस तरह के उत्पाद तैयार करना आसान नहीं था। आर्थिक तौर पर कुछ भी नहीं था। नाबार्ड की मदद से श्री लॉर्ड कृष्णा फाउंडेशन ने इन महिलाओं को लोन मुहैया करवाया। दी महेंद्रगढ़ सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक ने पूरा सहयोग दिया। नतीजा इन महिलाओं के बने उत्पादों की हरियाणा कृषि विवि, केंद्रीय विवि महेंद्रगढ़ समेत अनेक महत्वपूर्ण स्थानों पर स्टालें लग रही हैं। इनके उत्पादों के मानक प्रमाण पत्र को भी वैरीफाई कर दिया गया है।
घर में बने इन उत्पादों के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किए
इन महिलाओं ने घर में तैयार होने वाले इन उत्पादों की बिक्री के लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए हैं। कोई भी व्यक्ति इन उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी या खरीद के लिए मोबाइल नंबर 7082135027, 9050846938,9050969734 एवं 8168791438 पर संपर्क किया जा सकता है।
