भारत सरकार के तत्वावधान में जयपुर के जैन शुबोध कालेज में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर 2021 में इन्दिरा गांधी विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अंकित व नेहा चौधरी क्षेत्रिय निदेशालय दिल्ली की टीम में चयनित होकर पहुंचे, वहा 14 राज्यों से राष्ट्रीय स्तर पर स्वयंसेवक आए थे वही हरियाणा की टीम की तरफ से 8 स्वयंसेवकों ने इस कैम्प में भाग लिया है वहा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में आईजीयू छात्रा नेहा चौधरी व गुज़वी के अमित ने अपने डांस से सब को रोमांचित किया वही दूसरी और सांस्कृतिक कार्यक्रम की आखिरी प्रस्तुति में छात्र अंकित व नेहा ने हरियाणा टीम की और से नाटक के माध्यम से यु्वाओ को स्वच्छ भारत एवं किन्नर समाज की इज्जत के बारे में अवगत कराया व खेल प्रतियोगिता रस्सा-कस्सी मे राजस्थान की टीम को हरा विजेता बने, इस अवसर पर आईजीयू राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ दीपक गुप्ता ने दोनो स्वयंसेवकों को बधाई दीं व कहाँ यह विश्विधालय के लिए गोरवशाली क्षण है इसी के साथ एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुशांत यादव और डॉ० भारती ने पुरी टीम को बधाई दीं वही नेशनल कैम्पर स्वयंसेवक योगेश चौधरी ने दोनो स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए कहाँ आईजीयू के स्वयंसेवक अपने एनएसएस गुरुओ के बेहतर नेत्रत्व की बदोलत हर मंच पर विश्वविद्यालय की शान को बढाते आ रहे हैं ।