योग व आर्युवेद अपनाकर असाध्य बिमारियों से पाया जा सकता है छुटकारा:देवदास

भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष की ओर से आयोजित ऑनलाईन जागरूक्ता गोष्ठि में विशेषज्ञों ने रखे विचार


रणघोष अपडेट. कनीना

 कोविड 19 की दूसरी लहर का प्रभाव कम होने के चलते आमजन राहत की सांस लेने लगा है। कोरोना से बचाव के लिये लगातार सावधानी बरता जरूरी है। तीसरी लहर के लिये सरकार की ओर से इंतजाम किय जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को स्वास्थ सुधार को लेकर किये जा रहे उपायों पर 10 से 11 बजे तक एक घंटे वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार की संयोजक भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव रही। योगीराज देवदास ने कहा कि किसी भी असाध्य बिमारी से योग आर्युवेद के जरिये छुटकारा पाया जा सकता है। भारत देश ऋषिमुनियों का देश है यहां पर प्राचीन समय में योग पद्यति के सहारे लम्बा जीवन यापन किया है। उनके पद्चिन्हों पर चलकर हम भी निरोगी जीवन जी सकते हैं। ऑनलाईन जागरूकता बैठक में योगीराज देवदास, डॉ.सलिल, डॉ.मनीषा यादव ने बड़ी सहजता से आमजन को बिमारियों के  उपचार योग की भूमिका पर प्रकाश डाला। योगीराज देवदास ने कहा कि योग आर्युवेद के अपनाने से बिमारियां शरीर के नजदीक नहीं फटकती। योग दिवस के पूर्व संध्या पर आयोजित इस गोष्ठि में विशेषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किये। संतोष यादव की ओर से पहले भी कोरोना बचाव के लिये ऑनलाईन जागरूकता मिटिंग आयोजित कर बिमारी से निजात पाने के प्रयास किये गये हैं। डॉ. सलिल मनीषा यादव ने कहा कि कोविड 19 के उपरांत शरीर में पनपी कमजोरी को आर्युवेद एवं योग के जरिये दूर किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *